{"_id":"6425d33bf8388179060b6756","slug":"flute-player-mukesh-honored-in-varanasi-ambedkar-nagar-news-c-13-1-157853-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: वाराणसी में सम्मानित हुए बांसुरी वादक मुकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: वाराणसी में सम्मानित हुए बांसुरी वादक मुकेश
Thu, 30 Mar 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 30 Mar 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
बांसुरी वादक मुकेश प्रजापति। -संवाद
- फोटो : नगर विकास मंत्री से मिले अमेरिकी दूतावास के मिनिस्टर काउंसलर. विज्ञप्ति
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र हंसवर के कटोखर निवासी अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध बांसुरी वादक मुकेश मधुर ने एक दिन पहले वाराणसी में अपनी बांसुरी का जादू बिखेरा। संकट मोचन नारायण सेवा ट्रस्ट गंगापुर वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकारों ने हिस्सा लिया था।
लखनऊ घराने की तरफ से मुकेश ने बनारस घराने की शैली का समावेश करते हुए ठुमरी, दादरा व कजरी की प्रस्तुति दी। मुकेश की बांसुरी की धुन से सभी लोग झूम उठे। कार्यक्रम संयोजक दीनदयाल पांडेय ने मुकेश को सम्मानित किया। नेपाल, भूटान, थाईलैंड व श्रीलंका की यात्रा कर चुके मशहूर बांसुरी वादक मुकेश लगातार जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
उन्हें प्रदेश की राज्यपाल के हाथों तीन बार सम्मानित होने का गौरव मिल चुका है। इसके अलावा मुकेश भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ में बांसुरी वादन में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुके हैं।