फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FLN training will improve education

Ambedkar Nagar News: एफएलएन प्रशिक्षण से आएगा शिक्षा में सुधार

Sun, 14 Sep 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 14 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
FLN training will improve education
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर शिक्षा क्षेत्र के बीआरसी शिवबाबा में एफएलएन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को कक्षा 4 व 5 के विद्यार्थियों के लिए भाषा और गणित विषय की शिक्षण गुणवत्ता योजना पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

पाठ्यक्रम का चरणबद्ध विभाजन करते हुए अध्यापकों को पाठ्य आधारित शिक्षण योजना समझाई गई। इस दौरान यह भी बताया गया कि कक्षा शिक्षण में परिशिष्ट और सहायक सामग्री का किस प्रकार प्रभावी उपयोग किया जा सकता है, जिससे विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ मजबूत हो सके। बीईओ अकबरपुर हिमांशु मिश्रा ने कहा कि एफएलएन प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में बुनियादी पढ़ाई और गणना की मजबूत नींव तैयार करना है। 42 दिवस की यह योजना शिक्षकों के लिए स्पष्ट मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगी और इसका सीधा लाभ बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में दिखेगा।
विज्ञापन

एआरपी प्रवीन पांडेय ने कहा कि कक्षा 4 व 5 के भाषा पाठ्यक्रम को दिवसवार विभाजित कर शिक्षक को सरलता से यह समझाना आवश्यक है कि किस प्रकार पाठ आधारित शिक्षण योजना तैयार की जाए। जब शिक्षक व्यवस्थित रूप से योजना का पालन करेंगे तो विद्यार्थियों में सीखने की गति और समझ दोनों में सुधार होगा। एआरपी पंकज उपाध्याय ने कहा कि गणित विषय विद्यार्थियों के लिए अक्सर कठिन माना जाता है। इस दौरान एआरपी विनोद कुमार, मीनाक्षी चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed