फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five thousand of the population without electricity from 36 hours

36 घंटे से पांच हजार आबादी की बिजली गुल

Sat, 27 Aug 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 27 Aug 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Five thousand of the population without electricity from 36 hours
बिजली - फोटो : demo pic

विद्युत उपकेंद्र बसखारी से जुड़े बरियावन बाजार व गांववासी आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से आजिज आ चुके हैं। लोड अधिक होने के चलते बाजार का ट्रांसफार्मर आए दिन फुंकता रहता है। दो दिन पूर्व लगा ट्रांसफार्मर शुक्रवार को एक बार फिर फुंक गया। विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब पांच हजार आबादी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन पावर कॉर्पोरेशन ध्यान नहीं दे रहा है। इसका खामियाजा आए दिन उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बरियावन बाजार व गांव की करीब पांच हजार आबादी की बिजली 36 घंटे से गुल हैं। बाजार व गांव में आपूर्ति के लिए बाजार में 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं की मानें तो यह ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक जाता है। अगस्त में यह चौथी बार फुंका है। कई दिनों से फुंके ट्रांसफार्मर को दो दिन पूर्व बदलकर क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की गई थी। शुक्रवार दिन में जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई कि तभी एक बार फिर जोरदार धुएं के साथ ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे एक बार फिर विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


36 घंटे से अधिक का समय बीत गया लेकिन ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। इससे उपभोक्ताओं को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस ट्रांसफार्मर से करीब तीन सौ उपभोक्ता जुड़े ही हैं। साथ ही दो बैंक शाखाओं के अलावा कई मिनी उद्योग-धंधे भी संचालित होते हैैं। क्षमता के अनुसार लोड अधिक होने के चलते ही ट्रांसफार्मर अक्सर फुंक जाता है।

उपभोक्ता श्रीराम यादव, आदर्श कुमार, बब्लू व आलोक कुमार आदि का कहना है कि पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कई बार लिखित व मौखिक रूप से शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर न लगाया गया तो उपकेंद्र का घेराव किया जाएगा।


अधिशाषी अभियंता टांडा विनय कुमार ने बताया कि सुचारु विद्युत आपूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही बसखारी उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों के ट्रांसफार्मर उच्चीकृत किए जाएंगे। इसके साथ हा जर्जर खंभे व तार भी बदले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed