{"_id":"5d237c358ebc3e6cd8780e68","slug":"five-persons-suffering-by-dayria-ambedkar-nagar-news-lko469604363","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक समेत पांच हुए डायरिया का शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालक समेत पांच हुए डायरिया का शिकार, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बारिश के मौसम में डायरिया का प्रकोप और बढ़ गया है। बीते 24 घंटे में डायरिया से पीड़ित पांच नये मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बीते 24 घंटे में एक बालक समेत पांच लोग डायरिया की चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हुए। भीटी थाना क्षेत्र के भीटी निवासी शिवकुमारी (68) पत्नी मेहीलाल रविवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। उसे उल्टी दस्त होने लगा। सीएचसी भीटी में इलाज के बाद भी जब तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी विश्वनाथ का आठ वर्षीय पुत्र युवराज सोमवार सुबह उल्टी-दस्त के बीच जिला अस्पताल में भर्ती हुआ। अहिरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी निखिल (12) पुत्र दिनेश को घरवालों ने रविवार मध्यरात्रि डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
टांडा कोतवाली क्षेत्र के डुहिया निवासी शैलजा (32) पुत्र कल्पनाथ रविवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। स्थानीय इलाज के बाद घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के केदारनगर निवासी संजना (18) पुत्री रवि कुमार को घरवालों ने सोमवार सुबह डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।