फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people injured in vehicle collision

वाहनों की टक्कर में पांच लोग घायल

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी संदीप (32) शनिवार को दोपहर बाइक से गोसाईगंज जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इसमें संदीप के साथ दूसरी बाइक पर सवार पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी इमरान (28) घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख संदीप को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। बसखारी निवासी जावेद (32) दोपहर में बाइक से अकबरपुर जाते समय बरियावन के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी सोहनलाल (36) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय मसड़ा के पास पिकअप की टक्कर लगनेे से घायल हो गया। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के जहांगीरगंज निवासी पुरुषोत्तम (69) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed