फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people injured in road accidents

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in road accidents
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी श्यामजी (30) शनिवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर तिराहे के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया। बेवाना थाना क्षेत्र के रामपुर सकरवारी गांव निवासी राजेंद्र कुमार (25) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर निवासी संतोष कुमार (36) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी मस्तराम (55) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। राजेसुल्तानपुर निवासी अंकित (21) शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed