{"_id":"574dc9924f1c1b0209109133","slug":"five-people-injured-in-land-disputes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 31 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजरपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोटें आईं। दोनों तरफ से केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव निवासी लालमणि व इंद्रेश के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ चुके हैं। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन कोई स्थायी हल नहीं हो सका। नतीजा, सोमवार देर शाम एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष के जितेंद्र (20) पुत्र लालमणि, शारदा (45) पत्नी लालमणि व लालमणि (50) जबकि दूसरे पक्ष के चंद्रेश व इंद्रेश को चोटें आईं।
विज्ञापन