फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five people injured in an accidents

दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

Sat, 02 Jul 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 02 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five people injured in an accidents
हादसे में घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
िवभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र टांडा अंतर्गत नंदापुर गांव निवासी रामजी (30) शनिवार दोपहर बाइक से टांडा जाते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसी थाना क्षेत्र के मुुबारकपुर गांव निवासी लवकुश (22) शुक्रवार देर शाम बाइक से बाजार गया था। लौटते समय एक अन्य बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई जिससे वह घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र टांडा के ही दहियावर गांव निवासी जवाहरलाल (52) शनिवार सुबह मार्ग दुर्घटना में घायल हो गए। बाइक से वह अकबरपुर जा रहे थे। बारिश के चलते उनकी बाइक फिसल गई और वह गिर गए। इससे उन्हें चोटें आ गई। उनका भी उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार निवासी बृजनंदन (42) पुत्र कृष्णचंद्र चार पहिया वाहन की चपेट में आकर शनिवार सुबह घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत इल्तिफातगंज बाजार निवासी संजय (32) पुत्र बृजभूषण शनिवार दोपहर बाद बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed