{"_id":"58712dee4f1c1bfa78158356","slug":"five-people-injured-in-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 07 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : symbolic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत कालेपुर महुवल निवासी बाबूलाल (55) पुत्र रामजगत शुक्रवार देर शाम बाइक से मालीपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटेलनगर निवासी शैलेंद्र (20) पुत्र प्रेमचंद्र शुक्रवार देर शाम बाइक से शहजादपुर जाते समय फव्वारा तिराहा के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत विमावल निवासी विकास (30) पुत्र राजेश्वर शुक्रवार देर शाम आलापुर से बाइक से घर जाते समय घर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी रामनगर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महमदपुर निवासी रामसरोज (23) पुत्र रामतीरथ शनिवार सुबह बाइक से कुर्कीबाजार जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनके अलावा सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलहरा गांव निवासिनी काजल (16) पुत्री गणेश शुक्रवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।