{"_id":"59d916cc4f1c1bd0538b6416","slug":"five-people-are-victims-of-snakebite-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लोग सर्पदंश के शिकार, एक गंभीर
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
सांप
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत पांच लोग सर्पदंश के शिकार हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत तिलहरा गांव निवासिनी संगीता (35) शनिवार सुबह सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, अहिरौली थाना अंतर्गत तिवारीपुर गांव निवासिनी प्रमिला (40) शुक्रवार देर शाम खेत की तरफ जाते समय सर्पदंश का शिकार हो गई। उसे सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
उधर, भीटी थाना अंतर्गत करमपुर गांव निवासी दुर्गेश (15) शनिवार सुबह खेत में सिंचाई करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत मदारपुर गांव निवासी श्यामलाल (60) को शनिवार सुबह खेत की तरफ जाते समय सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत ककरडिल्ला गांव निवासी जितेंद्र (14) को शनिवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्यूरो