फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   five million rs begged From Businessman

कबाड़ व्यवसायी से पांच लाख की रंगदारी

Sun, 05 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 05 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बसखारी थाना क्षेत्र बाजार निवासी गुड्डू बाजार में ही कबाड़ का व्यवसाय करता है। शुक्रवार को उसके मोबाइल पर फोन आया। इसमें कहा गया कि मैं खान मुबारक बोल रहा हूं।

विज्ञापन


मेरे लड़के तुम्हारे घर पर पहुंचेगे। उन्हें पांच लाख रुपये दे देना। यदि इसमें किसी प्रकार की आनाकानी की या फिर पुलिस को जानकारी दी, तो अंजाम बहुत बुरा होगा। तुम्हारा भी अंजाम वही होगा जो अन्य का हुआ है। इसके बाद फोन काट दिया गया।
विज्ञापन


माफिया की बात सुनने के बाद व्यवसायी ने अपने परिवारीजनों को जानकारी दी। इससे उनमें दहशत फैल गई। पहले तो उनकी समझ में नहीं आ रहा था कि वे इसकी जानकारी पुलिस को दें या न दें। बाद में परिवारीजनों व शुभचिंतकों के कहने पर शनिवार दोपहर बाद वह कई अन्य लोगों के साथ बसखारी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ नीरज राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर जेल में निरुद्ध माफिया सरगना खान मुबारक के विरुद्ध रंगदारी मांगने सहित कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

बताते हैं कि बीते दो तीन दिनों में खान मुबारक कई अन्य व्यवसायियों से भी रंगदारी मांग चुका है। इनमें कई दहशत के चलते पुलिस तक अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचे। बताते चलें कि एक दिन पूर्व ही टांडा थाना क्षेत्र के दंत चिकित्सक डा. क्षितिज कुमार से माफिया खान मुबारक ने 25 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी।


इस पर चिकित्सक ने टांडा थाने में केस भी दर्ज कराया था। लगातार बढ़ रही रंगदारी की वारदातों से व्यवसायियों में दहशत है।  एसपी पंकज ने कहा कि प्रभावी कार्रवाई के लिए ही जो मामले सामने आ रहे हैं, उसमें नामजद केस दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed