{"_id":"641b47ed4bb09c566701bf19","slug":"five-interstate-thieves-arrested-with-luxury-vehicle-ambedkar-nagar-news-c-13-1-143307-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लग्जरी वाहन के साथ पांच अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लग्जरी वाहन के साथ पांच अंतरजनपदीय चोर गिरफ्तार
Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। पुलिस ने मोबाइल टॉवर से चोरी की गई 44 बैटरियों के साथ एक लग्जरी वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस ने पांच अंतरजनपदीय चोरों को भी गिरफ्तार किया है। इन सभी को बाद में जेल भेज दिया गया।
सीओ जलालपुर देवेंद्र कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक मालीपुर राकेश कुमार एवं निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप सिंह, स्वाट टीम तथा मालीपुर थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार रात नेमपुर तिराहे के पास घेराबंदी की।
वहां ताराखुर्द रोड से देररात एक वाहन आता दिखाई दिया। उसे रोका गया तो वाहन के कागजात नहीं थे। लग्जरी वाहन में मौजूद पांच लोगों की पहचान आशीष दुबे निवासी रामपुर जनपद जौनपुर, विक्रांतमणि मिश्र निवासी सौदमा जनपद आजमगढ़, करन ओझा निवासी वाजिदपुर जनपद जौनपुर, हरिनारायण जायसवाल निवासी धनुआ जनपद जौनपुर व विनोद कुमार निवासी धनुआ जौनपुर के रूप में हुई। उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने मोबाइल टॉवरों से बैटरी की चोरी करना स्वीकार किया।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बाद में मोबाइल टॉवर से चोरी की गई लगभग चार दर्जन बैटरियां भी बरामद कर ली गईं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया।