{"_id":"61c360b04507b75d813ee610","slug":"five-injured-in-vehicle-collision-one-trauma-referee-ambedkar-nagar-news-lko6101518100","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद महिला को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोशाईगंज थाना अंतर्गत गोशाईगंज निवासी सरिता (35) अपने पति राकेश के साथ बाइक से अकबरपुर जा रही थी। बताया जाता है कि जब वे अहिरौली थाना अंतर्गत यादवनगर तिराहा के निकट पहुंचे, तो इसी बीच झटका लगने से महिला बाइक से सड़क पर गिर पड़ी। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी कटेहरी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना अंतर्गत कटेहरी निवासी सोनू (32) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय अन्नावां बाजार के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी मोहम्मद अमीन (36) मंगलवार देर शाम बाइक से जिला अस्पताल से घर जाने के दौरान फव्वारा तिराहा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सम्मनपुर थाना अंतर्गत सैदापुर निवासी राधेश्याम (35) बुधवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। इसी थाना अंतर्गत पलई रामनगर निवासी गंगाराम (66) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।