{"_id":"616719bd760ad13d7b120a89","slug":"five-injured-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko599980471","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में पांच घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती मार्ग हादसे में घायल
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई वाहनों की टक्कर में पांच व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी दयाराम (45) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि पवित्र शिवबाबा के निकट उधर से गुजर रहे जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
वहीं पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के मोतिगरपुर निवासी लालमन (50) बुधवार सुबह बाइक से बसखारी जाते समय मसड़ा के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत शुकुलबाजार निवासी लीलावती (55) बुधवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत पहितीपुर निवासी राजेश कुमार (35) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना कटेहरी निवासी गरिमा (36) बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।