{"_id":"57af5d304f1c1bf619ee46ac","slug":"five-injured-in-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग दुर्घटनाओं में पांच घायल, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मार्ग हादसों में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
बस्ती जनपद के दुबौलिया गांव निवासी सूरज (32) शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा आ रहा था। नगर के निकट पहुंचने पर ट्रक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत जमऊ गांव निवासी राहुल (50) शनिवार सुबह बाइक से बसखारी से गांव जाते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी बसखारी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, टांडा थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ी मोहल्ला निवासी मोहनलाल (60) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर निवासी सुनील (28) व जगदीश (32) शनिवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेल्मेट नहीं लगाया था।