{"_id":"580cfdc04f1c1bcd75bc1f30","slug":"five-injured-in-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच घायल, एक रेफर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग हादसों में कुल पांच लोग घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत शास्त्रीनगर कॉलोनी निवासी चंद्रमौलि मिश्र (26) वर्ष शनिवार देर शाम अपने भाई अंशुमालि मिश्र (30), भाभी वंदना (26) व भाई राजीवलोचन मिश्र के साथ कार से सुल्तानपुर से अकबरपुर आ रहे थे। महरुआ पहुंचने से पहले जयसिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बौरा गांव के निकट मार्ग पर अचानक एक पशु के आ जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
कार सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अंशुमालि को छोड़ घायल हुए अन्य तीनों लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भीटी निवासी रामभगत (72) पुत्र जगदीश रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ निवासी खुशीराम (35) पुत्र कल्लू रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।