{"_id":"57d1a9194f1c1b64743189e0","slug":"five-injured-in-accidents-including-aged","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्ध समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्ध समेत पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। किसी भी घायल बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत केदारनगर निवासी संतराम (75) गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी रमेश (35) व सुनील (25) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय पवित्र शिवबाबा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत दाउदपुर गांव निवासी दिनेश (30) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी बाजार निवासिनी मुमताज (38) गुरुवार सुबह बाजार में सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।