{"_id":"af980e02b0de5b534a0970e13f3f2bde","slug":"five-injured-in-accidents-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अकबरपुर थाना क्षेत्र के लोरपुर गांव निवासी साबिर अली (24) पुत्र मुस्ताक मंगलवार शाम बाइक से कहीं जा रहा था। शहजादपुर पूर्वी नाका मालीपुर रोड पर अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
उसने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहना था। दूसरी घटना में सम्मनपुर थाना क्षेत्र में हुई। हुसैनपुर निवासी अमरनाथ (35) पुत्र महावीर मंगलवार शाम घायल हो गया। वह बाइक पर पत्नी रेखा 32 व 5 वर्षीय पुत्र निगम को बाइक पर बिठाकर पहितीपुर से अकबरपुर की तरफ आ रहा था।
विज्ञापन
अकबरपुर के पहले ही अज्ञात वाहन की टक्कर से वह बाइक लेकर गिर पड़ा। इससे तीनों को चोटें आ गईं। जिला अस्पताल में तीनों को भर्ती कराया । अमरनाथ भी हेलमेट नहीं पहना था। इसी क्रम में बुधवार सुबह अहिरौली क्षेत्र के टीकमपारा गांव निवासी रमापति की 6 वर्षीय पुत्री नंदिनी घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की चपेट में आ गई।
विज्ञापन