{"_id":"0e18d8d5d2efba0dd45f04a8c6881221","slug":"five-injured-in-accidents-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पांच घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर थाना क्षेत्र के हासिमगढ़ छितूनी गांव के जितेन्द्र (21) पुत्र रामनेवल गुरुवार को शहजादपुर के निकट हादसे का शिकार हो गए। घटना उस समय हुई जब वह बाइक से शहजादपुर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल जितेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बसखारी थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासिनी केसरा देवी (45) पत्नी रामअजोर गुरुवार को सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी सुजीत (14) पुत्र भगवानदास मालीपुर बाजार में सड़क पार करते समय एक मैजिक वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मालीपुर थाना क्षेत्र के इटौरी गांव निवासी राममूर्ति (42) पुत्र रामअवध कुर्की बाजार में बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में गुरुवार को घायल हो गए। उनका भी इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
इसी तरह अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी मंटू (19) पुत्र निजामुद्दीन गुरुवार को सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।