{"_id":"61e70773ee6ff472ef68c42c","slug":"five-including-woman-injured-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko6140470150","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से महिला समेत पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद उसे केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी जगदीश (57) मंगलवार को दोपहर बाइक से टांडा जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह जमुनीपुर बाजार के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इसी कोतवाली क्षेत्र के शहजादपुर निवासी आलोक (32) सुबह बाइक से महरुआ जाते समय महरुआ के निकट गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना क्षेत्र के शुकुलबाजार निवासी अरविंद (36) सुबह बाइक से बसखारी जाते समय बाजार के पास निजी बस की टक्कर लगने से घायल हो गया। हंसवर निवासी मोहम्मद शमीम (32) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के यादवनगर निवासी कमलावती (56) सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गईं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।