फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Five including woman injured in vehicle collision

वाहनों की टक्कर से महिला समेत पांच घायल

Wed, 20 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five including woman injured in vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक देख महिला को प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी सुनील मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी अर्चना (35) के साथ बाइक से अकबरपुर स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। बताया जाता है कि जब वे अन्नावां बाजार के निकट पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही डीसीएम ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला को गंभीर चोटें आ गईं, जबकि सुनील बाल-बाल बच गया। महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, टांडा कोतवाली अंतर्गत छज्जापुर निवासी आफताब (45) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी अमित कुमार (21) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवाना निवासी सुधीर कुमार (19) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत मसड़ा निवासी शफीक (54) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed