फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   five bitten by snake Including child

बालक समेत पांच को सांप ने डसा

Wed, 13 Jul 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 13 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
five bitten by snake Including child
सांप - फोटो : demo pic

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बालक समेत पांच लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बारिश होने के साथ ही जिले में सर्पदंश की घटनाओं में तेजी से वृद्धि हुई है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब सर्पदंश से पीड़ित लोग जिला अस्पताल में भर्ती न होते हों।

विज्ञापन


अकबरपुर थाना अंतर्गत शहजादपुर निवासी सरफरोश के पांच वर्षीय पुत्र सुहेल को बुधवार सुबह घर के बाहर खेलते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजनों ने उसे आननफानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सम्मनपुर थाना अंतर्गत अशरफपुर गांव निवासिनी विद्यावती (35) पत्नी रामफेर को बुधवार भोर में घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव निवासी ऋषभ कुमार (14) पुत्र गनेश को बुधवार सुबह घर के पीछे खेलने के दौरान सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरीपुर गांव निवासिनी कंचन (19) पत्नी विकास को बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे भी तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इसी थाना क्षेत्र के रगड़गंज निवासी मनोज (35) पुत्र नंदलाल को बुधवार को खेत में कार्य करते समय सांप ने डस लिया। परिवारीजन ने उसका पहले स्थानीय स्तर पर इलाज कराया लेकिन तबियत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed