फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire raining from the sky, mercury reached 43.5 degrees

Ambedkar Nagar News: आसमान से बरस रही आग, 43.5 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Fire raining from the sky, mercury reached 43.5 degrees
 जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
अंबेडकरनगर। मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर सहित जिले के आलापुर, कटेहरी, हजपुरा, जलालपुर, कटेहरी, टांडा सहित पूरे जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी का असर नजर आया। गर्म हवा और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित रहा। रविवार सुबह से चिलचिलाती धूप के कारण अवकाश होने के बाद भी बाजारों में कोई रौनक नहीं दिखी।
विज्ञापन

आज से नौतपा की शुरुआत हो रही है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि दर्ज हो सकती है। ऐसे में पहले से गर्मी से परेशान लोगों को कोई राहत मिलती अभी दिख नहीं रही है। इस गर्मी से पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सीताराम मिश्रा ने बताया कि आगामी 24 घंटे में तेज धूप, लू और उमस का असर लोगों को अधिक परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर बढ़ा दबाव
लगातार पड़ रही भीषण गर्मी का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज डायरिया, पेट दर्द व बुखार के पहुंच रहे हैं। रविवार को जिला अस्पताल में 15 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें शहजादपुर निवासी माधुरी को पेट दर्द, भुवनपुर निवासी भगवाननाथ को डायरिया, भसौली निवासी मुरलीधर को दस्त, बनगांव के प्रेम को बुखार, संगीता तिवारी निवासी मलपुरा, रवि को डायरिया, लक्ष्मी को बुखार, नरगिस व इकरार को पेट दर्द, सलारपुर के अभय को पेट दर्द, रूपक को डायरिया, रतनपुर की मोनी को पेट दर्द, हैदरगंज अयोध्या निवासी बंशरानी को पेट दर्द, जाफरगंज के अहन को दस्त व संगीता बैजपुर को पेट दर्द की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. एसके विश्वास ने मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed