फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire in Woolen Market, goods worth 2.5 crores destroyed

वूलेन मार्केट में लगी आग, ढाई करोड़ का माल खाक

Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fire in Woolen Market, goods worth 2.5 crores destroyed
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के शहजादपुर शीतगृह परिसर में संचालित बुद्धिस्ट वूलेन मार्केट में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। मौजूद व्यापारी जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल स्वरूप ले लिया। गर्म कपड़ों में लगी आग की ऊंची उठती लपटें लोगों में दहशत पैदा करती दिखी। इसकी जानकारी के बाद भी मौके पर पहुंची अकबरपुर फायर स्टेशन की टीम करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। तब तक मार्केट की दुकानों में रखा 25 से अधिक कारोबारियों का ढाई करोड़ कीमत का सामान आग की लपटों में स्वाह हो गया।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर के सहकारी शीतगृह परिसर में इन दिनों अस्थाई बुद्धिस्ट वूलेन मार्केट लगी हुई है। बाहर से आए व्यापारियों द्वारा यहां पर गर्म कपड़ों की बिक्री की जाती है। शुक्रवार रात अधिकांश दुकानदार दुकाने बंद कर थोड़ी दूर बने अस्थाई निवास स्थान पर चले गए थे। रात करीब साढ़े 12 बजे के बाद अचानक मार्केट की एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते इससे आस पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में लिया। इसकी सूचना अकबरपुर फायर स्टेशन टीम को दी गयी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जानकारी के बाद भी फायर विभाग की टीम मौके पर काफी देर से पहुंची। इसके बाद भी आग पर नियंत्रण पाने के लिए टीम को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आग की चपेट में आकर करीब दो दर्जन से अधिक व्यापारियों का दुकानों में रखा ढाई करोड़ कीमत की स्वेटर सामग्री व अन्य समान जलकर राख हो गया। इस दौरान कई दुकानों में रखी लाखों की नकदी भी जल गई। व्यापारियों ने आगजनी किए जाने की आशंका जताते हए पूरे मामले की जांच की मांग पुलिस से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने से करीब 25 व्यापारियों को नुकसान पहुंचा है। पूरे मामले की गहनता से छानबीन कराई जा रही है। घटना की जानकारी के बाद शनिवार को तहसीलदार जेपी यादव ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित जगह का निरीक्षण किया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को लंच पैकेट वितरित कराते हुए अन्य जरूरी मदद भी मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed