फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fire havoc, combine machine burnt in the field

Ambedkar Nagar News: आग का कहर, खेत में धू धूकर जल उठी कंबाइन मशीन

Thu, 18 Apr 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fire havoc, combine machine burnt in the field
राजेसुल्तानपुर/जहांगीरगंज/भीटी/महरुआ (अंबेडकरनगर)। तेज हवा के बीच बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आग ने जमकर कहर बरपाया। जहांगीरगंज के सोल्हवां गांव में जहां कंबाइन मशीन धू-धूकर जल गई तो वहीं हरिहरपुर गांव में ट्यूबवेल जलकर राख हो गया। इसके साथ ही लगभग पांच बीघा गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग की इन घटनाओं में लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के सोल्हवां गांव में बृहस्पतिवार को गांव निवासी अश्विनी तिवारी के खेत में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी। इसी बीच अचानक कंबाइन मशीन में आग लग गई। बताया जाता है कि चिंगारी से पहले मशीन में आग लगी। तेज हवा चलने के कारण देखते ही देखने पूरी मशीन आग की लपटों से घिर गई। लगभग एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक मशीन पूरी तरह से जल गई और अश्विनी तिवारी व हरिप्रसाद का एक एक बीघा गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। घटना में लगभग 18 लाख रुपये का नुकसान हुआ। इस बीच विलंब से पहुंचने पर फायर कर्मियों को स्थानीय लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के हरिहरपुर गांव स्थित रामनसीब के ट्यूवेल में आग लग गई। बताया जाता है कि ट्यूवेल से गन्ने की सिंचाई बृहस्पतिवार सुबह की जा रही थी। इसी बीच निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। लगभग आधे घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई गई लेकिन तब लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र भीटी के जमौलीगंज में जयप्रकाश पाठक के गेहूं के खेत में अज्ञात कारण से बृहस्पतिवार दोपहर अचानक आग लग गई। जिसमें एक बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। उधर इसी थाना क्षेत्र के तकिया कालू गांव निवासी रामतीरथ वर्मा के खेत के ऊपर से गुजर रहे तार के शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती तब तक डेढ़ बीघा गेहूं व दस बिस्वा गन्ना की फसल जलकर राख हो चुकी थी।

थाना क्षेत्र महरुआ के बरामदपुर जरियारी गांव में अज्ञात कारणों से गंधाउर के गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे उसका डेढ़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बगल स्थित गुरूदीन वर्मा व सुरेंद्र वर्मा का भी डेड़ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed