{"_id":"e392d1999d597bfd5f31a5b7d754368e","slug":"fire-by-short-circuits-in-insurance-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट ले बीमा कार्यालय में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट ले बीमा कार्यालय में लगी आग
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी शाखा के कर्मचारियों को दी गई। सूचना पर शाखा प्रबंधक के पहुंचने के बाद कार्यालय का दरवाजा खोला गया। इसके बाद बचाव कार्य शरू हो सका। हादसे में पांच सेट कंप्यूटर व एक लैपटॉप सहित कई महत्वपूर्ण कागजात व अन्य कार्यालय के सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
अकबरपुर में पुराने तहसील तिराहे के निकट रिलायंस इंश्योरेंश की शाखा कार्यालय में सोमवार सुबह तेज धुआं व आग की लपटें निकलते देख लोगों में हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना बीमा कंपनी के कर्मचारियों को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही कार्यालय के शाखा प्रबंधक सहित कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। अकबरपुर फायर स्टेशन को भी सूचना दी गई। कार्यालय का दरवाजा खुलने के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। तब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कार्यालय के करीब पांच लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
बीमा कार्यालय के एकाउंटेंट पुरुषोत्तम तिवारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। इससे इसमें कार्यालय के पांच कंप्यूटर सेट, एक लैपटॉप, दो प्रिंटर, एक स्कनैर, 12 कुर्सी, चार मेज, तीन पंखे सहित समेत कई सामान जल गए। आग में भारी मात्रा में महत्वपूर्ण अभिलेख भी राख हो गए।
आग की विभीषिका इतनी तेज थी कि अग्निशमन यंत्र ब्लास्ट हो गया। इससे छत की दीवार दरक गई, वहीं प्लास्टर भी दीवार से उखड़कर गिर गए हैं। शाखा प्रबंधक अमिताभ राजन ने बताया कि घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।