{"_id":"5ee4f26f8ebc3e431428a31a","slug":"fire-ambedkar-nagar-news-lko525826630","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुशाला में लगी आग, हजारों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुशाला में लगी आग, हजारों का नुकसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत अफजलपुर में शुक्रवार रात छप्परनुमा पशुशाला में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक लगभग 10 हजार की संपत्ति को नुकसान हो चुका था।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी दयाराम के घर के सामने छप्परनुमा पशुशाला है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार देर शाम दयाराम ने मच्छर भगाने के लिए पशुशाला में उपला जलाकर रख दिया। रात 10 बजे करीब अचानक पशुशाला में आग लग गई। आग की लपटें देख मौके पर हड़कंप मच गया।
गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पशुशाला में बंधी दो गाय को दयाराम ने आनन फानन में सही सलामत बाहर निकाल लिया। इसके बाद लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित के अनुसार आग से लगभग 10 हजार की संपत्ति को नुकसान हुआ है।