{"_id":"69976b318ca084bc2101d70d","slug":"fir-will-be-lodged-against-those-who-uproot-interlocking-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1009-151139-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंटरलॉकिंग उखाड़ने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंटरलॉकिंग उखाड़ने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी
Fri, 20 Feb 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। हंसवर क्षेत्र के सैदपुर लेड़ुआडीह गांव में ग्राम पंचायत द्वारा बनवाए जा रहे इंटरलॉकिंग मार्ग को नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र की शिकायत पर हुई जांच में करीब 33,286 रुपये की सरकारी संपत्ति की क्षति का आकलन किया गया है। अब प्रशासन इस मामले में दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
ग्राम प्रधान ने खंड विकास अधिकारी को दिए पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही रामा यादव, श्यामसुंदर यादव और कुछ अन्य लोगों ने लगभग 32 मीटर तक बिछाई गई इंटरलॉकिंग ईंटों को उखाड़कर फेंक दिया। इससे न केवल निर्माण कार्य बाधित हुआ, बल्कि पंचायत को आर्थिक नुकसान भी पहुंचा।
शिकायत के बाद ग्रामीण विकास विभाग के इंजीनियर पीयूष पांडे ने स्थल निरीक्षण और तकनीकी मूल्यांकन किया, जिसमें 33,286 रुपये के नुकसान की पुष्टि हुई। ग्राम पंचायत अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। वहीं, बीडीओ जगन्नाथ चौधरी ने स्पष्ट किया है कि दोषियों से नुकसान की वसूली भी की जाएगी।