फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against headmaster on charges of molesting a female student

Ambedkar Nagar News: छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक पर एफआईआर

Thu, 15 Oct 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
FIR against headmaster on charges of molesting a female student
अंबेडकरनगर। मालीपुर क्षेत्र में छात्रा से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार दूबे के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को एक दिन पहले ही निलंबित कर दिया था। अब प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए तीन खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की थी। घर पहुंचने पर छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसकी मां ने मालीपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। थानाध्यक्ष तनुज पाल ने इस पर बेसिक शिक्षा विभाग को सूचना दी थी। विभाग की ओर से निलंबन के बाद अब एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद आरोपी शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, शिक्षा विभाग ने प्रकरण की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर, कटेहरी और टांडा की तीन सदस्यीय समिति गठित की है। समिति मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed