{"_id":"8083e34f0bf216f520aba0125fafa9f8","slug":"fill-samples-from-seal-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील दुकान खोलवाकर लिए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील दुकान खोलवाकर लिए नमूने
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 29 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश के लिए डीएम विवेक के निर्देश पर एसडीएम सदर पंकज के नेतृत्व में टीम ने अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ला स्थित राजेंद्र जायसवाल की मिठाई की दुकान पर छापा मारा था।
विज्ञापन
जिस समय जांच अभियान चल रहा था, उसी समय उसके अगल बगल स्थित दुकानदार अपनी दुकान और गोदाम बंद कर वहां से भाग गए थे। इस पर एसडीएम के निर्देश पर दोनों दुकानों को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन
इस बीच शनिवार दोपहर बाद तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान व गोदाम का सील तोड़ी और वहां मौजूद मिठाइयों का जायजा लिया। मिलावट के संदेह में सोनपापड़ी, दो प्रकार की बूंदी व दो प्रकार का मीठा चूरा का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया है।