फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   File a complaint in the Beat Officer's WhatsApp group sitting at home

घर बैठे बीट अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में दर्ज करें शिकायत

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
File a complaint in the Beat Officer's WhatsApp group sitting at home
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं व बेटियों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित किया गया। महिलाओं व बेटियों को बीट अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने का भी आह्वान किया गया। इसमें घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगी। पुलिस टीम तत्काल इसका संज्ञान लेगी।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र में महिला आरक्षी प्राची व आकांक्षा मिश्रा ने खजुरी, सेनपुर, सम्मनपुर छितौनिया गांव में पहुंचकर महिलाओं को जागरूक किया। कहा कि फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अपरिचित व्यक्ति से बात करने से बचें। अगर किसी के साथ साइबर फ्रॉड हो तो हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए, साथ ही थाने में संपर्क करें। महिला सिपाहियों ने बीट क्षेत्र में जनसुनवाई करते हुए महिलाओं/ बालिकाओं की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

थाना बेवाना की महिला आरक्षी अनुराधा पांडेय व पूजा देवी ने रायपुर अहेथा, रसूलपुर दियरा व थाना इब्राहिमपुर की महिला आरक्षी शिवांगी द्विवेदी व अल्का शुक्ला ने महुआरी, करमपुर बरसावां व उतरेथू क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि 87 महिला बीट गठित की गई हैं। इसमें कुल 174 महिला आरक्षी व 4 महिला उपनिरीक्षक तैनात हैं। सभी महिला बीट अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में जाकर शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 102, 108, 112, 1090, 1076 व 1930 के बारे में महिलाओं व बेटियों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed