{"_id":"61abb1c37057cc4a71057913","slug":"fighting-in-a-minor-dispute-villager-died-ambedkar-nagar-news-lko6074409137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में हुई मारपीट, ग्रामीण की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में हुई मारपीट, ग्रामीण की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के अछती गांव में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद में हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना दो समुदायों से जुड़ी होने से गांव में तनाव व्याप्त है। इसके चलते भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
आलापुर थाना क्षेत्र के अछती गांव में रामशकल व सादिक के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद मामला परिवार के बड़े सदस्यों के पास पहुंचा और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में कई लोगों को चोटें आयीं। पिटाई से गंभीर रूप से घायल रामशकल की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई।
थाने के उपनिरीक्षक राय साहब ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की तरफ से 15 लोगों के विरुद्ध मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायलों को मेडिकल के लिए भेज कर गांव में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तैनात कर दिया गया है।