{"_id":"1f06248728b7d3629926bd0d8f9c7c16","slug":"fight-with-sticks-for-lands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चली लाठियां, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चली लाठियां, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव निवासी रामचंदर व बालगोविंद के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। मामला पुलिस तक भी पहुंचा, लेकिन स्थायी निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका।
विज्ञापन
बुधवार देर शाम एक बार फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। बताया जाता है कि बुधवार देर शाम रामचंदर ने यह कहते हुए उस रास्ते से बालगोविंद को आने जाने से रोक दिया कि वह भूमि उसकी है।
विज्ञापन
इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। इसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें रोली (17) पुत्री रमाचंदर, सावित्री (40) पत्नी रामचंदर व रामचंदर (42) पुत्र छेदीलाल को चोटें आईं। बाद में घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। साथ ही केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन