फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   fight lakh saplings planted in a day

एक दिन में रोपे आठ लाख पौधे

Mon, 11 Jul 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 11 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
fight lakh saplings planted in a day
अंबेडकरनगर लोहिया भवन के निकट सोमवार को पौधरोपण अभियान का शुभारंभ करते दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा, एमएलसी हीरालाल यादव तथा डीएम विवेक। - फोटो : अमर उजाला

‘ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ अभियान के तहत विश्व कीर्तिमान बनाने के क्रम में सोमवार सुबह दस बजे से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान प्रारंभ हुआ। जिले के 91 चयनित स्थानों पर आठ लाख 10 हजार पौधे लगाए जाने के लक्ष्य की शुरुआत जिला मुख्यालय स्थित बहुउद्देश्यीय लोहिया भवन के समक्ष दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने की।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य विकास खंडों में भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के नेतृत्व में पौधरोपण अभियान प्रारंभ हुआ। शाम छह बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों पर आठ लाख एक हजार पौधे रोपे गए। यह अभियान मंगलवार सुबह 10 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ‘ग्रीन यूपी, क्लीन यूपी’ अभियान के तहत 24 घंटे में प्रदेश में पांच करोड़ से अधिक पौधे लगाकर विश्व कीर्तिमान बनाने का लक्ष्य है। इसके तहत जिले के 91 चयनित स्थानों पर आठ लाख 10 हजार पौधे लगाने का निर्णय बीते दिनों लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान की शुरुआत सोमवार सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित लोहिया भवन के समक्ष पौधरोपण करते हुए दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि पेड़ों की अंधाधुंध कटान के चलते पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।

इस पर अंकुश पाने का सबसे अच्छा तरीका अधिक से अधिक पौधा लगाया जाना है। मुख्यमंत्री के आह्वान पर यह एक अच्छी शुरुआत है। इसमें सभी को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। एमएलसी हीरालाल यादव ने आमलोगों से आह्वान किया कि न सिर्फ अपने घरों व प्रतिष्ठानों के समक्ष एक-एक पौधा लगाएं बल्कि उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दें।

डीएम विवेक ने कहा कि पौधरोपण से प्रदूषित होते पर्यावरण पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस दौरान सीडीओ नेहा प्रकाश, प्रभागीय वनाधिकारी एके शुक्ल, सीएमओ डॉ. जीआर चंद्रा व डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा आदि मौजूद रहे।


कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम व एमएलसी हीरालाल यादव ने पौधरोपण करते हुए कर्मचारियों व अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित किया। सोमवार शाम छह बजे तक जिले के विभिन्न स्थानों पर आठ लाख एक हजार पौधे लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed