फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   fiancé attacked and injured his bride-to-be with sickle two days before wedding In Ambedkar Nagar

UP: शादी से दो दिन पहले मंगेतर बना हैवान, फेशियल कराने के बहाने बुलाया; और खून से रंग दिया दुल्हन का चेहरा

Sat, 04 Jul 2026 02:44 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 04 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

शादी से दो दिन पहले मंगतेर ने दुल्हन पर हसिये से हमला करके घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फेशियल कराने के बहाने उसे बुलाया और चेहरे पर कई वार किए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
fiancé attacked and injured his bride-to-be with sickle two days before wedding In Ambedkar Nagar
अस्पताल में भर्ती घायल युवती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में मंगेतर पर शादी से दो दिन पहले युवती पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। चेहरे पर कई वार होने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से भाग गया।

विज्ञापन


बताया गया कि मालीपुर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर कोड़रा निवासी ज्योति (24) की शादी 06 जुलाई को इब्राहिमपुर क्षेत्र के बराहिमपुर निवासी मृत्युंजय से होनी थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। पूर्व में कोर्ट मैरिज भी हो चुकी है। बाद में दोनों परिवारों की सहमति से सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह की तिथि तय हुई थी।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, शनिवार को मृत्युंजय ने ज्योति को फोन करके फेशियल कराने के बहाने बुलाया। बेटी को अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर ककरडीला के पास ले गया। वहां किसी बात को लेकर दोनों पर कहासुनी हो गई। इस पर मृत्युंजय ने हसिये से ज्योति के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि युवती का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed