{"_id":"6186c847b2d67d430f40d3b2","slug":"female-soldier-set-an-example-of-honesty-ambedkar-nagar-news-lko603263217","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सिपाही ने पेश की ईमानदारी की मिसाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। महिला आरक्षी अंजू मिश्रा ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सड़क पर गिरे मिले 20 हजार रुपये उन्होंने संबंधित व्यक्ति को पहुंचा दिए। उनके इस ईमानदारी भरे प्रयास की न सिर्फ आम नागरिकों ने सराहना की है, बल्कि एसपी ने प्रशंसा करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को प्रेरणा लेने की सलाह दी है।
टांडा कोतवाली में तैनात सिपाही अंजू मिश्रा को बीते दिन टांडा चौक सराफा मंडी के पास रास्ते में रुपयोें की गड्डी मिली। 200 रुपये के नोटों की गड्डी में कुल 20 हजार रुपये थे। महिला सिपाही ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन कोई सही जानकारी नहीं दे पाया। इस पर महिला सिपाही ने दुकानदारों से कहा कि यदि कोई व्यक्ति पूछते हुए आए तो उसे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहें।
शाम करीब साढ़े चार बजे फत्तेपुर सेमरा निवासी रामनवल ने दूरभाष के जरिए महिला सिपाही से संपर्क किया। बताया कि वह टांडा चौक में सामान खरीदने आया था। इस दौरान उसकी जेब से 20 हजार रुपये की गड्डी कहीं गिर गई। ग्रामीण ने महिला सिपाही को पैसों के विवरण की जानकारी दी। बाद में कोतवाली पहुंचे रामनवल को महिला पुलिसकर्मी ने रुपये सौंप दिए। एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी संजय कुमार राय ने महिला पुलिसकर्मी को शाबाशी देते हुए कहा कि ऐसे ही कार्यों से पुलिस की छवि और मजबूत होती है। अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी तरह सराहनीय कार्य करने की सलाह दी।