{"_id":"2b725123e45c7be495e91c7a11dc0d0a","slug":"female-scorched-by-fire-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से झुलसी महिला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से झुलसी महिला, गंभीर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवारीजनों के अनुसार छज्जापुर मोहल्ला निवासिनी नीतू (27) पत्नी रितेश जायसवाल रविवार सुबह चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान निकली चिंगार से उसके कपड़े में आग लग गई।
विज्ञापन
नीतू ने पहले तो स्वयं ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर गुहार मचा दिया। इस पर पहुंचे परिजनों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक नीतू गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर सुल्तानपुर जनपद से महिला के पिता व भाई जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दहेज के लिए नीतू को मार डालने के प्रयास का आरोप लगाया है। कोतवाल टांडा ने बताया कि घटना की उन्हें जानकारी नहीं है। अभी कोई तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन