{"_id":"64eb91186cccd564a70f54d9","slug":"feeding-fruits-to-children-ambedkar-nagar-news-c-91-slko1001-2300-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बच्चों को फल खिलाने के लिए विद्यालयों को मिले एक करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बच्चों को फल खिलाने के लिए विद्यालयों को मिले एक करोड़ रुपये
Sun, 27 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 2049 विद्यालयों में पढ़ने वाले सवा दो लाख छात्र-छात्राओं को मौसमी फल उपलब्ध कराने के लिए लगभग एक करोड़ रुपये मिले हैं। बच्चों को फल उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में राशि भी भेज दी गई। बच्चों को ताजे फल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
एमडीएम योजना के तहत मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यार्थियों को प्रत्येक सोमवार को मौसमी फल भी दिया जाता है। इसमें आम, अमरूद, अगूर, केला, नाशपाती, सेब, अनार व अन्य फल शामिल हैं। मालूम हो कि जिले के विद्यालयों में एमडीएम योजना के तहत दो लाख 15 हजार छात्र-छात्राओं को भोजन व फल दिए जाते हैं।
मौसमी फल वितरण के लिए बीएसए कार्यालय से विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में 95 लाख रुपये की राशि भेज दी गई। एमडीएम प्रभारी सत्यप्रकाश मौर्य ने बताया कि विद्यालयों को राशि भेजने के साथ बच्चों को ताजे फल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।