{"_id":"62756967fb5b226d811893ec","slug":"fearlessly-move-forward-towards-the-goal-and-education-ambedkar-nagar-news-lko6293918161","type":"story","status":"publish","title_hn":"निडर होकर लक्ष्य व शिक्षा की ओर आगे बढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निडर होकर लक्ष्य व शिक्षा की ओर आगे बढ़ें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न क्षेत्रों में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया। अलग-अलग टीमों ने महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं के बीच जाकर उन्हें बताया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही है। उनसे कहा कि वे निडर होकर अपने लक्ष्य व शिक्षा की तरफ आगे बढ़ें। बिना किसी भय के समाज व परिवार की प्रगति में अपना योगदान तय करें। महिलाओं व युवतियों को बताया गया कि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचेगी। पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा व जागरूकता से जुड़े पत्रक भी उन्हें बांटे।
शासन की विशेष प्राथमिकता के क्रम में जनपद पुलिस लगातार मिशन शक्ति अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी स्वयं फील्ड में निकलकर महिलाओं व युवतियों से मिलकर उन्हें सुरक्षा का अहसास करा रहे हैं। पुलिस टीम के साथ वे कभी स्कूलों तो कभी गांवों में पहुंचकर महिलाओं को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। थानों में भी पुलिस टीम द्वारा लगातार इसी तरह की मुहिम चलाई जा रही है।
इस बीच शुक्रवार को अलग-अलग थानों की टीम ने क्षेत्र में निकलकर महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को जागरूक किया। उन्हें स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित करने के साथ ही आत्मरक्षा के जरूरी प्रशिक्षण लेने को भी कहा। महिला हेल्पलाइन, 1090, यूपी 112 तथा डॉयल 181 समेत थानों व अधिकारियों के महत्वपूर्ण नंबरों की भी जानकारी दी। बालकों व नवयुवकों के साथ भी पुलिस टीम ने कई जगह मीटिंग कर स्वच्छ वातावरण बनाने में सहयोग देने का आह्वान किया। कहा कि अपने क्षेत्र की महिलाओं, युवतियों व छात्राओं की सुरक्षा व सम्मान तय करना उनकी नैतिक जिम्मेदारी है। इसका वे सतत निर्वहन करते रहें।
विज्ञापन
थानों की पुलिस टीम ने मुख्यालय से प्राप्त तमाम पत्रकों का वितरण भी महिलाओं व युवतियों के बीच किया। इसमें उनकी सुरक्षा व जागरूकता से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण बिंदु अंकित थे। टीम में शामिल महिला पुलिस कर्मियों ने युवतियों, छात्राओं व महिलाओं से आह्वान किया कि वे घरेलू हिंसा को लेकर भी आवाज मुखर करती रहें। किसी भी प्रकार की हिंसा व उत्पीड़न को कतई सहन न किया जाए। पुलिस टीम ने बाद में स्कूलों के पास छापा भी मारा। हालांकि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई।