फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   fate of 6286 candidates will be clear Today

6286 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज

Sat, 31 Oct 2015 10:28 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन से लेकर प्रत्याशियों तक ने सभी तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली हैं। पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह आठ बजे से शुरु होगी। मतगणना को देखते हुए आरओ व एआरओ के साथ जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


एक माह से चली आ रही जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद की चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद अब एक नवंबर को प्रात: आठ बजे से मतों की गणना कराई जाएगी। मतगणना चूंकि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर होगी। सभी ब्लॉकों में मतगणना को लेकर तैयारियां एक दिन पहले पूरी कर लीं गईं।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के 43 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1063 पदों के लिए कुल 6 हजार 286 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला एक नवंबर से होने वाली मतों की गणना के बाद हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के 208, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1666, दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 126, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1006, तीसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 166 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1429, चौथे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 238 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1447 प्रत्याशी मैदान में थे।

प्रशासन ने भी मतगणना को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए  मतगणना स्थलों पर बैरीकेडिंग की गई है। सुरक्षा के भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि प्रत्याशियों के समर्थकों को मतगणना स्थल से 200 मीटर परिधि से दूर रखा जाएगा।

प्रत्याशी या फिर उनके अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष तक मोबाइल ले जाने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंनेे बताया कि मतगणना कक्ष में प्रत्याशी व प्रत्येक टेबल के लिए उसके अधिकृत अभिकर्ता ही को प्रवेश करने दिया जाएगा। मतगणना स्थल के बाहर लगे चार्ट के अनुसार ही प्रत्याशी व उनके अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश करने दिया जाएगा।


मतगणना के लिए सभी ब्लॉकों में कुल 222 टेबल पर एक हजार 110 कर्मचारियों को लगाया गया है। इस प्रकार प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना पर पैनी निगाह रखने के लिए 111 एआरओ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed