फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers wandering for each sack of urea

एक-एक बोरी यूरिया के लिए भटक रहे किसान

Mon, 27 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers wandering for each sack of urea
अंबेडकरनगर। जिले में रैक प्वाइंट न होने का खामियाजा जनपद के किसानों को भुगतना पड़ रहा है। समय पर केंद्र तक यूरिया न पहुंचने से किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मौजूदा समय में एक लाख 34 हजार 582 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बोई गई फसल के लिए 21 हजार 923 मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत है, जबकि अब तक 18 हजार 951 एमटी यूरिया ही जिले में वितरित हुई है। बीते दिनों ही जिले को 2750 एमटी यूरिया अयोध्या व शाहगंज रैक पर उपलब्ध कराई गई है, लेकिन अब तक जिले में ठेकेदारों की लापरवाही के चलते खाद नहीं पहुंच सकी है। आलम यह है कि मौजूदा समय में 25 से अधिक केंद्रों पर यूरिया नदारद है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने पीसीएफ प्रबंधक को पत्र लिखकर परिवहन की समस्या दूर करने व रैक पर मौजूद खाद को अविलंब जिले के संबंधित केंद्रों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले मेें एक लाख 34 हजार 542 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसलों की बोआई प्रस्तावित थी। इसकी तुलना में अब तक एक लाख 32 हजार 112 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी की फसल की बोआई हो चुकी है। इसमें मुख्यत: गेहूं की बोआई एक लाख 20 हजार 196 हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुई है, जबकि शेष में आलू, चना, मटर व सरसों समेत अन्य फसलों की बोआई की गई है। रबी फसल के लिए जिले को दिसंबर तक कुल 21 हजार 923 मीट्रिक टन यूरिया की आवश्यकता है। इसकी तुलना में जिले में पहुंची 18 हजार 951 एमटी यूरिया का वितरण किया जा चुका है। बताते चलें कि जिले के 93 केंद्रों पर यूरिया का वितरण किया जाता है। मौजूदा समय में 25 से अधिक केंद्रों पर यूरिया नदारद है। इसके चलते किसानों को एक-एक बोरी खाद के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार जिले के लिए 2750 एमटी खाद बीते दिनों ही आवंटित हुई है। इसमें 1650 एमटी यूरिया अयोध्या जनपद, जबकि 1100 एमटी यूरिया शाहगंज रैक प्वाइंट पर उपलब्ध है। जिले में किसी प्रकार का रैक प्वाइंट न होने से जिले में खाद अयोध्या व शाहगंज रैक प्वाइंट से उपलब्ध कराई जाती है। इसके चलते संबंधित रैक प्वाइंट से जिले तक खाद पहुंचने में कई दिन लग जाते हैं। मौजूदा समय में भी पीसीएफ के परिवहन ठेकेदारों की मनमानी के चलते संबंधित रैक प्वाइंट से जिले में खाद नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त उर्वरक देने पर हुई कार्रवाई
यूरिया की कमी होने का लाभ निजी दुकानदार बढ़-चढ़कर लाभ उठा रहे हैं। यूरिया के साथ-साथ अन्य उर्वरक को भी किसानों को लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बीते दिनों इसकी शिकायत किसानों ने जिम्मेदारों से की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कृषि अधिकारी ने मेसर्स मौर्या खाद भंडार इस्माइलपुर अकबरपुर, पप्पू खाद भंडार इस्माइलपुर व तिवारी खाद भंडार आनंदनगर पर जांच के दौरान गड़बड़ी पाई गई। इस पर संबंधित दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

एफसीआई प्रबंधक को दिया निर्देश
अयोध्या व शाहगंज रैक प्वाइंट पर जिले को आवंटित खाद उपलब्ध है। परिवहन की समुचित व्यवस्था न दिए जाने के चलते ही खाद जिले में नहीं पहुंच रही है। इसके लिए पीसीएफ प्रबंधक को पत्र भेजकर अविलंब खाद को पहुंचाने के लिए कहा गया है।
-पीयूष राय, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed