फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmers waiting for paddy payment

पहले धान बिक्री को लगाया चक्कर, अब भुगतान का संकट

Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
farmers waiting for paddy payment
महरुआ (अंबेडकरनगर)। एक तरफ किसान धान बिक्री के लिए क्रय केंद्रों का चक्कर काटने को मजबूर हैं तो तमाम किसानों का भुगतान न होने से उनकी मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। महरुआ क्रय केंद्र से जुड़े आधा दर्जन किसानों का भुगतान धान बिक्री के करीब बीस दिन बाद भी नहीं हो सका है। ऐेसे में यह किसान प्रतिदिन क्रय केंद्रों का चक्कर लगाने को विवश हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों जिले के तमाम क्रय केंद्रों पर कांटा लॉक हो जाने के चलते किसानों के धान की बिक्री नहीं हो पा रही। कई क्रय केंद्रों पर धान से लदी ट्रालियां खड़ी हैं, लेकिन यह तय नहीं हो पा रहा कि इन किसानों का धान बिकेगा भी या नहीं। इस समस्या के बीच एक और समस्या यह है कि क्रय केंद्रों पर धान की बिक्री कर चुके कई किसानों का भुगतान तय नहीं हो पा रहा। महरुआ क्रय केंद्र से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनका अब तक भुगतान नहीं हो सका है। इससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

संबंधित किसान प्रतिदिन क्रय केंद्र प्रभारी से मिलकर भुगतान की गुहार लगाते हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिल पा रहा। किसान बालेश्वर पांडेय तथा राधा दुबे ने बताया कि उन्होंने महरुआ क्रय केंद्र पर करीब बीस दिन पहले धान की बिक्री की थी, लेकिन उसका भुगतान अभी तक नहीं हो सका है। जबकि नियमानुसार धान बिक्री के पांच दिन के अंदर किसानों का भुगतान हो जाना चाहिए। पहले धान बिक्री के लिए मशक्कत करनी पड़ी, अब भुगतान के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुगतान न होने से तमाम जरूरी कार्य नहीं हो पा रहे हैं। प्रतिदिन इस बारे में जानकारी की जाती है, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। पैैसा नहीं मिल पा रहा। इसके अलावा कई और भी किसान हैं, जो भुगतान के लिए चक्कर काटने को विवश हैं। सचिव संदीप दुबे ने बताया कि करीब 12 किसानों का भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

तौल बंद होने से किसान परेशान
कटेहरी विकास खंड क्षेत्र के साधन सहकारी समिति आशाजीतपुर कला धान क्रय केंद्र पर धान खरीद ठप होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई किसान अपनी धान बिक्री के लिए भटक रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से दोबारा क्रय केन्द्र संचालित किए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि धान खरीद न होने के चलते किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। किसान पप्पू वर्मा, नंदराम वर्मा, रामकुमार वर्मा, राज तिवारी, छेदी यादव व कालीदीन आदि किसानों ने प्रशासन से दोबारा क्रय केन्द्र संचालन की मांग है। क्रय केन्द्र प्रभारी दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि केन्द्र पर 19 हजार 853 कुंतल धान की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed