फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers killed to the scandal

किसान को सांड़ ने मार डाला

Mon, 28 Jun 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Farmers killed to the scandal
जलालपुर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव में रविवार देर शाम खेत से लौट रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई। किसान की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि लंबे समय से छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने की मांग की जा रही थी, परंतु जिम्मेदार अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। इसके चलते ही यह घटना हो गई।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी किसान धीरज (55) रविवार की शाम खेत में गए थे। बताया जाता है कि अंधेरा होने पर वह घर लौट रहे थे। इसी बीच गांव के निकट रास्ते में सांड़ ने धीरज को उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और सांड़ को खदेड़ा। इसके बाद आननफानन निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

किसान की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष सम्मनपुर बृजेश सिंह टीम के गांव पहुंचे और शव रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, सांड़ के हमले में किसान की मौत के बाद बड़ेपुर के ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में घूम रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने की मांग की जा रही है, परंतु जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों की इसी उदासीनता ने धीरज की जान ले ली। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब मामले को संज्ञान में लेकर घूम रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने की मांग की है। कहा कि छुट्टा मवेशी न सिर्फ किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं, बल्कि मुसीबत का सबब भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed