फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmers are walk for fund last one year

प्रोत्साहन राशि के लिए वर्ष भर से भटक रहे 350 से अधिक किसान

Fri, 12 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
farmers are walk for fund last one year
अंबेडकरनगर। प्रदेश बीज विकास निगम द्वारा प्राप्त बीज से खेती करने वाले किसानों को बीते रबी फसल का केन्द्रीय बोनस न मिलने से किसानों में नाराजगी है। किसानों का आरोप है कि शासन-प्रशासन किसान हितों के लिए तमाम दावे करते हैं लेकिन धरातल पर उसे उतारने में दिलचस्पी उतनी नहीं दिखती है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि वह लोग रबी व खरीफ की फसल के बीज का उत्पादन कर चुके हैं। प्रोत्साहन के लिए केन्द्र सरकार से करीब 750 रुपए प्रति क्विंटल बोनस दिया जाता है। परन्तु इस बार अब तक इस धनराशि का भुगतान निगम की खेती करने वाले करीब 350 से अधिक किसानों को नहीं मिला है।
विज्ञापन

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम की द्वारा बीजों के उत्पादन के लिए किसानों द्वारा रबी व खरीफ फसल की खेती कराई जाती है। बीज निगम व केन्द्र सरकार इस खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराता है। करीब 750 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से केंद्र सरकार किसानों को प्रोत्साहन राशि देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रबी की फसल में क्षेत्र के बसंतपुर निवासी किसान जयप्रकाश सिंह, बसंतपुर निवासी उमेश प्रताप चौधरी, रमेश वर्मा, हरी वर्मा, भड़सारी निवासी किसान नीरज वर्मा, बलरामपुर निवासी मायाराम यादव, बड़ागांव निवासी राजेंद्र पांडेय, अवसानपुर निवासी दीपक सिंह, हरिनाथपुर सहित टांडा तहसील क्षेत्र में करीब 100 किसानों ने बीज विकास निगम के अधीन खेती की थी।
बताया जाता है कि समूचे जिले में किसानों की यह संख्या 350 के ऊपर है। किसानों का कहना है कि बीज विकास निगम द्वारा केन्द्र सरकार से प्रति क्विंटल मिलने वाली 750 रुपए की प्रोत्साहन राशि उन्हें अब तक नहीं मिल सकी है। इससे किसानों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने जिलाधिकारी से मामले में हस्तक्षेप कर अविलंब प्रोत्साहन राशि दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम टांडा एमपी सिंह के मुताबिक उन तक ऐसी कोई शिकायत अभी नहीं आई है। यदि ऐसा कोई मामला है तो उसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed