फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   farmers are happy by drop of rain

बारिश से खिले किसानों के चेहरे, जनजीवन अस्त व्यस्त

Fri, 13 Sep 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
farmers are happy by drop of rain
अंबेडकरनगर में हुई बारिश के बाद अमेदा में लहराती धन की फसल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। गुरुवार देर शाम से लेकर शुक्रवार शाम तक जिले के कई क्षेत्रों में मूसलाधार, तो कहीं हल्की बारिश हुई। इससे उमस भरी भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। साथ ही जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। सिंचाई को लेकर चिंतित धान व गन्ना किसानों के चेहरों को बारिश ने खिला दिए। उनका कहना था कि यह बारिश दोनों फसलों के लिए अमृत समान है। मौजूदा समय में इसकी सख्त जरूरत थी। इन सबके बीच झमाझम बारिश के चलते जिला मुख्यालय के अलावा अन्य नगरीय क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लगातार निकल रही तपिशभरी धूप व उमस से जूझ रहे लोगों के लिए गुरुवार देर शाम उमड़ते घुमड़ते बादल राहत बनकर आए। गुरुवार दोपहर से ही उमड़ घुमड़ रहे बादल देर शाम होते ही बरस पड़े। यह सिलसिला शुक्रवार को भी लगभग पूरे दिन जारी रहा। कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार, तो कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को लगभग पूरे दिन कभी तेज, तो कभी हल्की बारिश होने से उमसभरी भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। खुशगवार हुए मौसम का लोगों ने बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। बारिश के बाद भी लोगों ने बाजारों में पहुंचकर खरीददारी की।
विज्ञापन

उधर बारिश न होने से सिंचाई को लेकर धान व गन्ना किसानों में चिंता व्याप्त होने लगी थी। दरअसल मौजूदा समय में दोनों फसलों की सिंचाई अत्यंत आवश्यक थी। बारिश न होने के बीच साधन संपन्न किसान तो किसी प्रकार वैकल्पिक व्यवस्था कर सिंचाई कर रहे थे, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के समक्ष सिंचाई को लेकर संकट खड़ा हो रहा था। गुरुवार देर शाम से हो रही बारिश ने ऐसे किसानों के चेहरे खिला दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरिया सम्मनपुर के किसान रामसजीवन ने कहा कि बारिश से धान की फसल को व्यापक लाभ मिला है। यदि इसी प्रकार से समय समय पर बारिश होती रहे, तो इससे बेहतर उपज होने की संभावना है। कोडऱा के रामअवतार व संजय ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि इसी प्रकार की बारिश की सख्त जरूरत थी। कुछ दिनों से लगातार निकल रही तपिशभरी धूप से फसल को नुकसान हो रहा था। बारिश से सिंचाई संबंधित समस्या दूर हुई है।
गुरुवार देर शाम से शुरू हुई बारिश से जिला मुख्यालय के अलावा अन्य नगरीय क्षेत्रों में जगह जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर नगर के मीरानपुर मोहल्ले में चुंगी नाका से लेकर बनगांव मोड़ तक, सब्जी मण्डी, बस स्टेशन क्षेत्र, कृषि भवन के निकट, कोतवाली के निकट जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। सड़कों पर नाले नालियों का गंदा पानी बहने से लोगों को आवागमन में व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ी।
जलभराव की समस्या से जूझने को मजबूर राहुल कुमार व अनुराग ने कहा कि जब तक जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की जाएगी, तब तक नगर में जलभराव की समस्या दूर होने वाली नहीं है। जिम्मेदार लोगों को इसे लेकर गंभीरता दिखानी होगी। इसके अलावा जलालपुर में उर्दूबाजार, पांडेय कॉलोनी, केदारनगर बाजार, भीटी बाजार, बसखारी बाजार, जहांगीरगंज कस्बा क्षेत्रों में भी शुक्रवार को लोगों को जलभराव से दो चार होना पड़ा।

खराब मौसम के चलते उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जिले के मालीपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मालीपुर स्थित मोतीलाल इंटर कॉलेज के सामने स्थित मैदान में कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से लेकर भाजपा पदाधिकारी बीते तीन दिनों से तैयारियों में जुटे हुए थे। एक तरफ प्रशासन जहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा था। वहीं भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में। इस बीच गुरुवार देर शाम से शुरू हुई बारिश के चलते मैदान में पानी भर गया। पहले तो मिट्टी व बालू आदि डालकर कार्यक्रम कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बाद में लगातार हो रही बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed