फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmer dies after getting an electric shock at the chicken farm

Ambedkar Nagar News: मुर्गी फार्म पर करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Fri, 17 Jul 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after getting an electric shock at the chicken farm
प्रभुनाथ।फाइल फोटो
जलालपुर/सद्दरपुर। जलालपुर क्षेत्र के जीवत खुर्रम अली गांव में बंद पड़े मुर्गी फार्म पर टूटे तार से करंट की चपेट की आकर किसान प्रभुनाथ सिंह (55) की मौत हो गई। इस दौरान तलाश करते हुए पहुंचे उनके भतीजे को भी करंट लग गया, जिसे राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार प्रभुनाथ सिंह बृहस्पतिवार रात काम से फार्म पर रुके थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उन्होंने घर पर बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी थी। पत्नी उर्मिला सिंह ने सुबह बिजली मिस्त्री बुलाकर मरम्मत कराने की बात कही, लेकिन प्रभुनाथ खुद ही खराबी तलाशने निकल पड़े। इसी दौरान मीटर के निकट टूटकर लटक रहे जर्जर बिजली तार की चपेट में आ गए और गश खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे तक फोन का जवाब न मिलने पर भतीजा रणजीत सिंह उनकी तलाश में फार्म पहुंचे। प्रभुनाथ को जमीन पर गिरा देख उन्हें उठाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट का झटका लगा। दोनों को सीएचसी बसखारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रभुनाथ को मृत घोषित कर दिया। रणजीत को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक प्रभुनाथ सिंह किसान थे। उनके परिवार में पत्नी उर्मिला सिंह और चार पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्रियां प्रियंका और गोल्डी विवाहित हैं, जबकि ब्यूटी और चांदनी प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed