{"_id":"576980734f1c1bb571b47fac","slug":"farmer-died-due-to-fall-the-electricity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किसान मंगलवार सुबह खेत पर धान की बेरन लगा रहा था। इसी बीच बारिश होने लगी। अचानक तेज गरज के साथ बिजली किसान पर गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसान को सीएचसी बसखारी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है। भिदूड़ गांव निवासी सीताराम (59) पुत्र संपतलाल मंगलवार सुबह खेत पर काम करने चला गया। इसी दौरान बारिश होने लगी। किसान खेत में धान की बेरन लगा रहा था। तभी तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। उसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गया।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को दी। आननफानन में लोग उसे लेकर सीएचसी बसखारी पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा ने परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। उधर, घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।