{"_id":"d5e2facaef7e75c16a9796eaed05a7b9","slug":"farmer-died-by-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 12 Sep 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार रमचनपुर गांव निवासी बुद्धू विश्वकर्मा (50) पुत्र रामदयाल शुक्रवार रात धान की फसल की सिंचाई कर रहा था। रात में बिजली आने के बाद वह गांव निवासी एक व्यक्ति की विद्युत मोटर को चालू करने गया जिससे उसे सिंचाई करनी थी। इसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा।
विज्ञापन
भोर में गांव के रसीद अहमद भी उसी मोटर से खेत की सिंचाई करने के लिए ट्यूबेल पर पहुंचा तो वहां देखा कि बुद्धू विश्वकर्मा बेसुध विद्युत मोटर पर गिरा पड़ा है। यह देख वह घबरा गया। इसकी सूचना उसने गांव के अन्य लोगों को दी। थोड़ी ही देर में काफी लोग वहां जुट गई।
विज्ञापन
किसी तरह से ग्रामीणों ने उसे मोटर से हटाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान पति जयप्रकाश यादव ने भीटी पुलिस को दी। एसओ सोमेश्वर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और शव को अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि बुद्धू की मौत असावधानी के चलते विद्युत करंट लगने से हुई प्रतीत हो रही है। मामले में छानबीन की जा रही है। परिवारीजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है। वह मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पाल रहा था। परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे हैं। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।