फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Express Way

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण में तेजी लाने को मिले 152 करोड़

Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Express Way
अंबेडकरनगर। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण को जल्द ही गति मिलेगी। शासन ने किसानों को उनकी जमीन के बदले भुगतान के लिए डेढ़ सौ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, अगले एक माह के भीतर संबंधित किसानों को रकम का भुगतान कर दिया जाएगा। यह एक्सप्रेस वे जिले के आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगा। चार लेन चौड़े इस मार्ग का निर्माण होने से लखनऊ व गोरखपुर आपस में सीधे जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ से गोरखपुर को सीधे जोड़ने के लिए गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण होना है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के जरिए इस एक्सप्रेस वे से गोरखपुर, अंबेडकरनगर, संतकबीरनगर व आजमगढ़ जुडे़ंगे। यह एक्सप्रेस वे एनएच-27 के पास जैतपुर से शुरू होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर आजमगढ़ से जुड़ेगा। गौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण आजमगढ़ से लखनऊ तक होना है। दो फेज में होने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का निर्माण बीते 10 फरवरी व 19 जून को शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे जलालपुर व आलापुर तहसील के 37 गांवों से होकर गुजरेगा। कुल 433 करोड़ का भुगतान इसमें प्रभावित किसानों को किया जाना था। ज्यादातर किसानों को प्रशासन ने भुगतान कर दिया था, लेकिन धनाभाव के चलते शेष किसानों को भुगतान में कठिनाई आ रही थी। इससे भूमि पर कब्जा पाने समेत अन्य प्रक्रियाओं में विलंब हो रहा था। इस बीच शासन ने अंबेडकरनगर जनपद के किसानों से ली गई जमीन के शेष भुगतान के लिए 152 करोड़ 88 लाख रुपए अवमुक्त कर दिए। इसका भुगतान एक माह के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया। शासन से धनराशि अवमुक्त हो जाने की खबर किसानों को मिली तो उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबे समय से संबंधित किसानों को भुगतान का इंतजार था। जलालपुर के रमेश ने कहा कि वे लगातार जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्थित कार्यालय का चक्कर लगा लगाकर थक गए थे, लेकिन भुगतान सुनिश्चित नहीं हो पा रहा था। अब उम्मीद बढ़ी है कि भुगतान हो जाएगा। आलापुर के श्यामलाल व रवींद्र ने भी धनराशि आवंटित हो जाने की खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच जिला प्रशासन ने किसानों को भुगतान की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा ने शनिवार को एसडीएम जलालपुर व एसडीएम आलापुर को निर्देशित किया कि किसानों को भुगतान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। सर्वोच्च प्राथमिकता पर यह सुनिश्चित किया जाए कि जल्द से जल्द सभी किसानों को भुगतान हो जाएगा।

शासन ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त कर दी है। किसानों को एक माह के भीतर भुगतान की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
- डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed