{"_id":"6a7a0ad7121aa5cad705e0fd","slug":"express-changed-its-platform-passengers-jumped-onto-the-track-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-162606-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला, ट्रैक पर कूदे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला, ट्रैक पर कूदे यात्री
विज्ञापन
अकबरपुर स्टेशन के प्लेटफार्म दो से एक पर ट्रैक पार कर जाते यात्री।-संवाद
अंबेडकरनगर। सोमवार को अकबरपुर जंक्शन पर फरक्का एक्सप्रेस का प्लेटफार्म अचानक बदलने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आने की जानकारी होने के बावजूद, अंतिम समय में बदलाव किया गया। इस बदलाव से कई यात्रियों को जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ा, जिससे उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए।
फरक्का एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 31 मिनट की देरी से अकबरपुर जंक्शन पहुंचने वाली थी। यात्रियों को पहले बताया गया था कि ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर आएगी। लेकिन प्लेटफार्म नंबर दो पर दून एक्सप्रेस के आने का समय होने के कारण फरक्का एक्सप्रेस का प्लेटफार्म नंबर एक कर दिया गया। यह घोषणा ट्रेन के आने से करीब 15 मिनट पहले की गई। सूचना मिलते ही प्लेटफार्म नंबर दो पर इंतजार कर रहे यात्री सामान और बच्चों के साथ फुट ओवरब्रिज की ओर दौड़ पड़े। कुछ यात्रियों ने जल्दबाजी में रेलवे ट्रैक पर छलांग लगाकर प्लेटफार्म नंबर एक की ओर जाना शुरू कर दिया।
स्टेशन मास्टर प्रदीप ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर दो पर दून एक्सप्रेस के आने का समय हो गया था। इसी वजह से फरक्का एक्सप्रेस का प्लेटफार्म बदला गया। कहा कि यात्रियों को इसकी जानकारी दी गई थी।